बागपत। भट्ठे पर बंधक बनाने की हाईकोर्ट में अर्जी लगाने पर भट्ठा मलिक, ठेकेदार और अन्य लोगों के मजदूरों पर हमला करने का मामला सामने आया। महिला ने आरोपियों पर अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
शेरपुर लुहारा गांव निवासी महिला नरेशो ने बताया कि तीन परिवार बालैनी क्षेत्र के भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए गए थे। भट्टा मलिक ने उनको भट्ठे पर पहुंचने के बाद खर्चे के लिए रुपये देने का वायदा किया , लेकिन रुपये नहीं दिए। उनसे काम कराया जा रहा था। रुपये मांगने पर उनको भट्ठे पर ही बंधक बना लिया । उनके साथ वहां पर गया रमेश ने किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अफसरों से शिकायत की। सुनवाई न होने पर हाईकोर्ट में अर्जी लगाई । भट्ठे से 19 जनवरी की रात में मौका पाकर निकल आए थे। उनका वहां पर अभी भी सामान है। हाईकोर्ट ने भट्ठे से बंधक मुक्त कराने के आदेश कर दिए हैं। इसका पता चलने पर आरोपी भट्ठा मालिक, ठेकेदार समेत कई लोगों ने उनके घर पर आकर मारपीट की। उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालने की कोशिश की। शोर शराबा होने आरोपी धमकी देेकर चले गए। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की।
महिला बोली, खुद गिरने से घायल हुई, किसी का दोष नहीं
बागपत। लोनी निवासी महिला शबनम ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका निकाह बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अहते शाम के साथ हुआ । वह 13 दिसंबर 2017 को खुद जमीन पर गिरने से घायल हो गई । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अपने मायके वालों के साथ जा रही है। इसमें उसके ससुरालियों का कोई दोष नहीं है।