फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : दुल्हे सहित चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्दनाक : दूल्हे सहित चार लोगों की मौत
विज्ञापन

जब मंगल गीतों की जगह घरों में मच गया कोहराम
- कफन में लिपटी पहुंची दूल्हे की लाश देखकर डूब गया पूरा गांव शोक में
- राजस्थान के चाइया के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
जिन घरों में अभी मंगल गीत गाए जा रहे थे और सभी लोग दूल्हा-दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहां ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। जहां कुछ घड़ी पूर्व खुशियों की चहल-कदमी थी वहां हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी और जो लोग उन्हें संभालने की कोशिश में लगे हुए थे उनकी आंखों से भी जार-जार आंसू बहा रहे थे। ये दिल दहला देने वाला दृश्य गांव रिसालियाखेड़ा और खारियां में देखा गया जहां शादी संपन्न होने के बाद बहू लेकर लौट रहे दूल्हे सहित चार लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों गांव शोक में डूबे हुए हैं।
रिसालियाखेड़ा से चक चार डीडब्ल्यूएम और खारियां से तीन युवकों की बारात राजस्थान के किकरालिया के लिए रवाना हुई थी। दिन में शादी संपन्न होने उपरांत रात्रि करीब आठ बजे दूल्हा दुल्हन लेकर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में गांव चाइया के पास एक बोलेरो कैं पर ने दूल्हे की गाड़ी सहित 3-4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे मरने वालों में 25 वर्षीय दूल्हा जगतपाल निवासी गोबिंदगढ़ अबोहर पंजाब और उसके बहनोई 40 वर्षीय संदीप कुमार निवासी डबलीकलां पंजाब और बाराती 30 वर्षीय रघुवीर तथा 25 वर्षीय सुभाष निवासी रिसालियाखेड़ा सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अजय निवासी चौटाला, मोहनलाल, सीताराम, बलवंत और सुभाष निवासी रसालियाखेड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से दूल्हा जगतपाल और संदीप खारियां बारात से और रघुवीर और सुभाष दूसरी बारात रिसालियाखेड़ा से थे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


तीन युवकों की बारात गई थी खारियां से
शीशपाल पुत्र उमेद कु मार, संदीप पुत्र विनोद और जगतपाल पुत्र रामकुमार की शादी रामेश्वर निवासी किकरालिया (रावतसर) की पुत्रियों सुमन, कांता और मनीषा के साथ रविवार के दिन होनी निश्चित हुई थी। तय समय मुताबिक बारात सुबह रवाना हुई थी और विवाह संपन्न होने उपरांत रात्रि क रीब आठ बजे लौट रही थी। इस हादसे में जगतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जगतपाल की मनीषा ने अभी अपने ससुराल में कदम भी नहीं रखा था कि मौत ने रास्ते में ही उसके सुहाग को छीन लिया। हादसे के बाद मामूली रूप से घायल हुई मनीषा को वापस उसके पीहर में ले जाया गया। मृतक जगतपाल मूल रूप से गोबिंदगढ़ पंजाब से था और खारियां में ननिहाल में आया था, क्योंकि तीनों की शादी एक ही घर में तय होने के कारण जगतपाल को दूल्हा खारियां में तैयार किया गया था।

एक बारात आई थी रिसालियाखेड़ा से
दूसरी बारात रिसालियाखेड़ा निवासी सतवीर पुत्र नेमचंद मेघवाल की शादी राजस्थान के चक चार डीडब्ल्यूएम (रावतसर) निवासी गोपी राम की पुत्री सुमन के साथ रविवार को होनी तय हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को सतवीर की बहन की भी शादी जिसको विदा करने के बाद रविवार सुबह सतवीर की बारात रवाना हुई थी। इस घटना में सतवीर की गाड़ी काफी पीछे थी तथा उसका भाई मोहनलाल दुर्घटनाग्रस्त होने वाली आल्टो गाड़ी में था। आल्टो में गाड़ी चालक पंच रघुवीर, दूल्हे का भाई मोहनलाल, सुभाष कुमार, हरजी राम और बंता सिंह सहित पांच लोग सवार थे। हादसे में गाड़ी चालक रघुवीर और सुभाष की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। मृतकों के शव सोमवार सांय गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में रघुवीर शादीशुदा था, जबकि सुभाष अभी कुंवारा था। दोनों गांवों में चार चिताएं जलने के बाद शोक की लहर है।
विज्ञापन


घरों में मच गई चीख पुकार
शादी की खुशी में तमाम रस्में निभाकर दूल्हे को मंगल गीतों के बीच रवाना किया था। देर सायं सभी लोग दुल्हन के इंतजार में तैयारियां किए बैठे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस सड़क हादसे का पता चला तो वर और वधू पक्ष दोनों घरों में मंगल गीतों की जगह चीख पुकार मच गई। किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि दूल्हा दुल्हन लाने की बजाय स्वयं कफन में लिपटा आएगा। इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया और ग्रामीण मृतक के परिजनों को संभालने में लगे हुए थे, लेकिन वो भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। मृतकों के शव जैसे ही दोनों गांवों में पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें