फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

सिरसा। गांव खारियां के पास शुक्रवार दोपहर को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शी सहायता के लिए दौड़े, तब तक चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव पीर खेड़ा निवासी रोहताश और बजरंग शुक्रवार सुबह बाइक पर गांव खारियां किसी काम से गए थे। दोपहर को जब वे बाइक पर गांव खारियां से बाहर निकले तो पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 40 वर्षीय रोहताश की गर्दन ही कट गई। जबकि बजरंग गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक 40 वर्षीय रोहताश का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक रोहताश के परिजनों के बयानों के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें