फ्यूचर मेकर कंपनी के संचालकों को गिरफ्तार करने सिरसा पहुंची एसआईटी
सिरसा। एसआईटी और मध्य प्रदेश पुलिस ने फ्यूचर मेकर के संचालकों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को सिरसा पहुंची। इस दौरान टीम ने फ्यूचर मेकर के एमडी बंसीलाल व संचालक राधेश्याम के कई ठिकानों पर छापामारी की।
बता दें कि फ्यूचर मेकर के एमडी बंसीलाल व संचालक राधेश्याम के साथ साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ हिसार व फतेहाबाद और देश में कई स्थानों पर धोखाधड़ी और अवैध तरीके से धन हड़पने के मुकदमे दर्ज हैं । इन्हीं मामलों को लेकर पुलिस टीमें लगातार जांच कर रही हैं। फ्यूचर मेकर का एमडी बंसीलाल अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। हिसार की रेड स्क्वायर मार्केट में फ्यूचर मेकर कंपनी का कार्यालय है। सितंबर 2018 में तेलगांना पुलिस हिसार पहुंची और उसने धोखाधड़ी के एक मामले में फ्यूचर मेकर कंपनी के कार्यालय को सील कर दिया था। इसके बाद हिसार शहर पुलिस ने भी 9 सितंबर 2018 को फ्यूचर मेकर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने फ्यूचर मेकर कुंडली खंगाली तो शहर के विभिन्न बैंकों में कंपनी के 13 बैंकों में खाते होने का पता चला था। इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधन का लिखकर वे खाते सीज करवाए थे।