फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से बाइक पर घर जा रहे युवक से बाइक सवार दो युवकों ने छीने 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने छीने 20 हजार रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के झोपड़ा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर उससे 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चतरगढ़पट्टी निवासी राकेश कुमार 29 जनवरी की सुबह सिरसा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से पंजाब की तपा मंडी गया था। रात 11 बजे राकेश वापस रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद वह स्टेशन की पार्किंग से अपनी बाइक लेकर घर की ओर चल दिया। रात करीब साढ़े 11 बजे झोपड़ा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकवाकर उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उससे मारपीट कर 20 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर झोपड़ा की ओर भाग गए। राकेश की सूचना पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस ने राकेश की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें