फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आगजनी से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला
विज्ञापन

सिरसा। शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर को करियाने की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में दुकान में रखे सामान के साथ-साथ घरेलु बिजली के उपकरण भी जल गए। आसपास के लोगों ने दुकान संचालक के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को सूचित कर घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित शनिदेव मंदिर के निकट रमेश कुमार अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहा है। मकान के एक हिस्से में रमेश कुमार ने करियाने की दुकान की हुई है। रविवार की दोपहर को रमेश कुमार व उसकी पत्नी कुसुम रानी दुकान का सामान लेने के लिए बाजार में गए हुए थे। बाजार में खरीददारी करते वक्त उन्हें पड़ोस के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद वे तुरंत सामान बीच में ही छोड़कर घर पहुंचे। घर पहुंचे तो दुकान व सामान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के सामान के साथ-साथ पास में रखा फ्रिज, एलईडी व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। रमेश कुमार के साले राम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसके जीजा रमेश कुमार ने बैंक से लोन लेकर प्रेम नगर में मकान बनाया था। सुनील ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुनील कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें