दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा
अमर उजाला ब्यूरो चोपटा। खंड के गांव ढुकड़ा के पास नोहर फीडर में अपने साथियों के साथ नहाने गया सिरसा के प्रेम नगर निवासी मोहित (21) नहर के तेज बहाव में बह गया। गोताखोर व ग्रामीण चोपटा पुलिस के साथ मिलकर मोहित की तलाश में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसा के प्रेम नगर निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह अपने 5-6 साथियों के साथ नोहर फीडर में बुधवार की दोपहर को नहाने के लिए गया था। गांव ढूकड़ा के पास नहाते समय मोहित का पैर फिसल गया। जिससे मोहित पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर मोहित की तलाश शुरू कर दी है।