फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहराणा का किसान आया झांसें में, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहराणा का एक किसान धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। पुरानी वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री करने वाली एक वेबसाइट पर एक ट्रैक्टर की बिक्री का विज्ञापन देखकर नहराणा निवासी संदीप ने इसे खरीदने के लिए बताए गए नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बातचीत करने पर ट्रैक्टर का एक लाख 85 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बेचने वाले ने व्यक्ति ने बताया कि उसके पास आर्मी का कार्ड है। उसने विश्वास जीतने के लिए आर्मी कार्ड, लाइसेंस भी भेजे। संदीप ने बताया कि विश्वास होने पर उन्होंने सौदा आगे बढ़ाने की बात कही, फिर उन्होंने उसके कहे अनुसार भुगतान किया। ठग ने संदीप को अपना शिकार बनाते हुए पहले कोरियर खर्च के पैसे गूगल पोश से हासिल किए। इसके बाद फिर पेटीएम के माध्यम से पैसा वसूला। कभी जीएसटी के खर्च के नाम पर पैसा खाते में जमा करवाया। उन्होंने कोई न कोई बहाना बनाकर पैसा वसूलना जारी रखा और इस प्रकार संदीप से एक लाख 37 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद उसने अपने सभी नंबर बंद कर दिए। न तो ट्रैक्टर ही भेजा और न ही पैसे ही लौटाए। संदीप ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। चौपटा पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें