फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गांव भंगू क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये है। आरोपी की पहचान धर्मबीर निवासी भंगू के रूप में हुई है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना बडागुड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव भंगू क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के बिनाह पर युवक को काबू कर उसके कब्जे से नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें