फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तोल के बल पर डेरा में सो रहे साधु से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के दम पर साधु से 4500 रुपये और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

कालांवाली। गांव जगमालवाली में नहर के पास डेरा बनाकर रह रहे एक साधु से मंगलवार रात चार युवक ने पिस्तौल के दम पर लूटपाट की। लुटेरे साधु की जेब से 4500 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित साधु की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साधु विष्णु दास ने बताया कि उसने अपने सेवादार सुखदेव के साथ नहर के पास डेरा बना रखा है। मंगलवार रात 12 बजे चार युवक डेरा में आए। एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान कर कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ है वह हमें दे दो। साधु विष्णु दास का कहना है कि उसने युवकों से कहा कि साधु संतों में ईश्वर का वास होता है, लेकिन युवकों ने उसे धमकाते हुए उसकी जेब से 4500 रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चारों युवक फरार हो गए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि साधु विष्णु की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें