फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई पूरी न होने पर शुक्रवार को नहीं हो पाया बच्ची के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हो सका बच्ची के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव बाहिया में नवजात बच्ची की हत्या के आरोपों के बाद निकलवाए गए शव का शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये है घटनाक्रम:
मामले के अनुसार एक अज्ञात शख्स ने गांव बाहिया में एक नवजात बच्ची की हत्या के आरोप लगाकर चाइल्ड हेल्पलाइन हेड ऑफिस में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने सीडब्ल्यूसी को पत्र भेजा। सीडब्ल्यूसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के लिए रानियां थाना को पत्र भेजकर आगामी कार्रवाई के आदेश दिए। रानियां थाना प्रभारी दलेराम ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाना था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स:
वीरवार को बच्ची के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकलवाया गया था। आज पोस्टमार्टम करवाया जाना था। लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव बाहिया में शरारती प्रवृत्ति के लोग काफी हैं। हो सकता है कि किसी व्यक्ति ने शरारत की हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम, करीवाला चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें