फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सिरसा। शहर के भारत नगर मेें एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारत नगर निवासी 35 वर्षीय भूपेेंद्र प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शनिवार रात भूपेंद्र ने कमरे की छत पर लगे गार्डर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजन उठे तो भूपेंद्र अपने कमरे में नहीं दिखा। छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। कीर्ति नगर चौकी प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। भूपेंद्र ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें