फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए डबवाली पुलिस ने शहर सिरसा में दबोचे हेरोइन तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार शहर सिरसा के परमार्थ कॉलोनी निवासी दो भाइयों गौरव उर्फ गोरू और सन्नी को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से हेरोइन सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि 21 फरवरी सुबह सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर के नेतृत्व में शहर सिरसा के सुरखाब चौक पर मौजूद थी। पुलिस पार्टी द्वारा आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवक बस स्टैंड क्षेत्र से आए और पुलिस पार्टी को देखकर अग्रसेन कॉलोनी से होते हुए भागने लगे। इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने पीछा कर स्कूटी सवार उपरोक्त दोनों युवकों गौरव और सन्नी को बेगू रोड क्षेत्र की गली नंबर एक से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जा से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वह हेरोइन दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से लेकर आए है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान सप्लायर को काबू कर हेरोइन तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें