फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग करने बाद बंदूक के बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करने बाद बंदूक के बट से दो लोेगों को पीटा
विज्ञापन

सिरसा। गांव सिकंदरपुर में कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग करने के बाद बंदूक का बट मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव सिकंदरपुर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके पास पांच कैंटर हैं। एक फरवरी की शाम को उसका ड्राइवर योगराज एक कैंटर को वेदवाला सर्विस स्टेशन पर धुलाने गया था। शाम सात बजे योगराज का उसके पास फोन आया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने हवा में फायरिंग करने के साथ ही बंदूक के बट से कुलदीप व योगराज की पिटाई की। कुलदीप का कहना है कि हमलावरों में मलकीत सिंह, गुरजंट सिंह, कमल सिंह, हैपी व एक अन्य शख्स शामिल था। कुलदीप की उक्त लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि कुलदीप का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, हवा में फायरिंग व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें