फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर काबू , एक से मिली नशीली गोलियां तो दूसरे से 10 ग्राम हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तस्कर काबू , एक से मिली नशीली गोलियां तो दूसरे से 10 ग्राम हेरोइन
विज्ञापन

सिरसा। गांव सिकंदरपुर के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने एक व्यक्ति से 210 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस शनिवार रात को गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को नेशनल हाईवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 210 नशीली गोलियां मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई। रविवार दोपहर आरोपी गुरदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, चौटाला रोड पर पुलिस ने एक युवक को दस ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विरेंद्र निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई। पूछताछ में विरेंद्र ने बताया कि वो ये हेरोइन शेरगढ़ निवासी हरीश से खरीदकर लाया था। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम चौटाला रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मुड गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी विरेंद्र के खिलाफ डबवाली सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई डबवाली में देने जा रहा था।
विज्ञापन

कोट्स
--------------
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के जिला पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन शुरू कर रखा है। हर रोज मादक पदार्थ और शराब तस्करों को पुलिस दबोच रही है। इस ऑपरेशन की सबसे खास बात यह है कि पुलिस जिस भी तस्कर को गिरफ्त में ले रही है उससे नशे के मुख्य सप्लायर का पता लगाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाए।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें