वेश्यावृत्ति में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
सिरसा। शहर के भादरा बाजार स्थित गली गोलछा वाली में एक मकान में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी की टीम ने वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि शहर की गली गोलछा वाली के एक मकान में कुछ समय से वेश्यावृत्ति का कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत टीम तैयार कर उक्त मकान पर छापा मारा। टीम ने मकान से लेखराज व एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान जब टीम ने मकान की मालकिन से पूछताछ की तो वो कोई संतुष्टि जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद टीम तीनों को पकड़कर शहर थाना में ले आई। यहां कागजी कार्रवाई के बाद टीम सदस्य तीनों को महिला थाने ले गए। मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-महिला थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि गली गोलछा वाली में स्थित एक मकान में कुछ समय से वेश्यावृत्ति का कार्य चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से मकान मालकिन सहित दो एक महिला व पुरुष को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।
-इंस्पेक्टर अरूणा, जांच अधिकारी।