फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां के बीडीपीओ को सूचना आयोग ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां के बीडीपीओ को सूचना आयोग ने किया तलब
विज्ञापन

सिरसा। रानिया खंड के गांव चकसाहिबा से संबंधित जानकारी न देने पर राज्य सूचना आयोग हरियाणा ने गांव चकसाहिबा के सरपंच और रानिया खंड के बीडीपीओ को चंडीगढ़ तलब किया है।
मामले के अनुसार चकसाहिबा निवासी लक्ष्मण सिंह ने आरटीआई के तहत गांव चकसाहिबा में इंदिरा आवास योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने वाले लाभार्थियों द्वारा अपना मकान बनाया या नहीं, इसकी जानकारी मांगी थी। इसी प्रकार उन्होंने पूछा था कि मकान अनुदान की किश्त कब-कब दी गई। संबंधित लाभार्थी ने प्लाट की मलकियत के कौन-कौन से दस्तावेज आवेदन के साथ लगाए थे। उन्होंने अनुदान से बनाए गए मकानों की निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतिलिपि भी मांगी थी। यह भी पूछा था कि मकान के लिए अनुदान लेने वाले किसी ग्रामीण का पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा न होने से संबंधित दावा किया गया है या नहीं। साथ ही उन्होंने गांव में पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जे की जानकारी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लक्ष्मण सिंह को मांगी गई सूचना निर्धारित समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके बाद उन्होंने अपने वकील पवन पारीक एडवोकेट के माध्यम से इसकी अपील राज्य सूचना आयोग के समक्ष पेश की थी। उसी अपील पर राज्य सूचना आयोग ने इस मामले में गांव चकसाहिबा के सरपंच और रानियां के बीडीपीओ को 11 मई 2018 को सुनवाई के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें