महिला की कान की बाली छीन कर युवक फरार
कालांवाली। रोड़ी रोड पर रेलवे फाटक के पास देर शाम को लगभग 7 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला की कान की बाली लूट कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला गांव तारूआणा की बताई जाती है। पुलिस ने महिला के पुत्र नाजम सिंह की शिकायत पर रपट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
65 वर्षीय महिला बलदेव कौर गांव जाने के लिए रेलवे फाटक के पास बस का इंतजार कर रही थी और उसका पुत्र दूर खड़ा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवक महिला के एक कान की बाली लूट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो उसका पुत्र मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक बाइक सवार युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने महिला के पुत्र नाजम सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है