फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ बाइक सवार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
17 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ बाइक सवार काबू
विज्ञापन

सिरसा। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को 17 किलोग्राम डोडापोस्त सहित करीवाला क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ चमकीला पुत्र कुशल सिंह निवासी करीवाला के रुप में हुई है। इस संबंध में थाना रानियां में दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बीती रात्रि गश्त के दौरान करीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक मोटर साइकिल सवार युवक पुलिस पार्टी को सामने देखकर मोटरसाइकिल को वापिस मोड़ कर भागने की कोशिश की। शक होने पर युवक को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 17 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें