फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की शिकायत पर पंप संचालक व कारिंदे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। गांव ब़डागुढ़ा में एक पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने के मामले को लेकर रविवार देर रात्रि तक शिकायतकर्ता व अधिकारी थाने में डटे रहे। पुलिस ने देर रात्रि किसान कलम सिंह की शिकायत पर पंप संचालक सोनू कुमार व कारिंदे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पंप की एक मशीन सील कर दी गई है।
गौरतलब है कि रविवार को गांव छतरियां निवासी किसान कलम सिंह व उसका भतीजा अनिल बड़ागुढ़ा में बाबा भानी गिर किसान सेवा केन्द्र पर डीजल लेने आए थे। किसान ने कारिंदे को ट्रैक्टर में 500 डीजल डलवाया था। संदेह होने पर किसान ने जब ट्रैक्टर की टंकी को मापा तो डीजल की मात्रा कम पाए जाने पर किसान ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। सूचना पाकर बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी अनिल सोढी, नापतोल विभाग से हंसराज व इंडियन ऑयल के सैल्ज ऑफि सर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मशीन की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कारिंदे ने किसान को काफी कम तेल डाला। उधर पंप संचालक सोनू ने माना है कि टैंक में तेल नहीं था। कारिंदे ने गलती से मशीन चला दी। जबकि किसान कलम सिंह का आरोप है कि पंप पर इससे पहले भी कई बार ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं। आरोप है कि पंप की ओर से किसानों को जान-बूझकर चूना लगाया जा रहा है। गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व भी बड़ागुढ़ा के एक किसान ने कम तेल डालने का आरोप लगाकर काफी बड़ा हंगामा खड़ा कर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद हम मौके पर गए थे। हमने जब चैक किया तो उसमें तेल की जगह सिर्फ हवा ही आ रही थी। क्योंकि टैंक मेें तेल ही नहीं था। पंप संचालक को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब तलबी की गई है। अगर उसका जवाब संतुष्टि जनक नहीं हुआ तो कंपनी उसके खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। रही बात पुलिस की तो हमारा पुलिस की कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं होता। क्योंकि कंपनी के अपने नॉमर्स होते हैं और कंपनी अपने स्तर पर कार्रवाई करती है।
-राजेश कुमार, सेल्स ऑफिसर (इंडियन ऑयल)

किसान की शिकायत पर पुलिस ने पंप संचालक व कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-अनिल सोढी, एसएचओ बड़ागुढ़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें