फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने भेजा था घर का कामकाज सीखने, मौसी करवाने लगी जबरन देह व्यापार और मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने भेजा था घर का कामकाज सीखने, मौसी करवाने लगी जबरन देह व्यापार, मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सिरसा। नाबालिग सेे जबरन देह व्यापार करवाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की सगी मौसी व मौसेरे भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त घटना शहर की है। नाबालिग की मां ने उसे घर का कामकाज सीखने के लिए भेजा हुआ था। पुलिस ने वीरवार को नाबालिग के मजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज करवाए।
पुलिस को दिए बयान में 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसकी मां ने एक माह पहले उसे घर का कामकाज सीखने के लिए बरनाला रोड क्षेत्र में रहने वाली उसकी मौसी के पास भेजा था। आरोप है कि मौसी उससे जबरन देह व्यापार करवाने लगी। मौसी हररोज किसी न किसी शख्स को घर लेकर आती। पीड़िता का कहना है कि वो जब भी गलत काम करने से इंकार करती मौसी उसके साथ मारपीट करने लगती। इतना ही नहीं मौसेरे भाई गुरदीप ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वो अपने मां को इस बारे में बताना चाहती थी लेकिन मौसी उसे न तो घर से बाहर निकलने देती और न ही कभी मोबाइल इस्तेमाल करने दिया। चार दिन पहले नाबालिग की मां उसे लेने पहुंची तो उसने मां को सारी आपबीती बताई। मां के समान मौसी व मौसेरे भाई की सच्चाई जानकर नाबालिग के माता पिता हैरान रह गए। इसके बाद वे अपनी बेटी को लेकर महिला पुलिस थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
------------
नाबालिग से उसकी मौसी जबरन देह व्यापार करवा रही थी। मौसेरे भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुखपाल कौर, गुरदीप व एक अन्य के खिलाफ जबरन देह व्यापार करवाने, मारपीट, दुष्कर्म, धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वीरवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबंद बयान दर्ज करवाए गए। पुलिस ने शाम को आरोपी सुखपाल कौर व गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया । मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें