फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी तरूण मेहता से लूटपाट की गुत्थी सुलझी, तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी तरुण मेहता से लूटपाट की गुत्थी सुलझी, तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवाली। व्यापारी से लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह निवासी गांव चन्नू, गुरविंद्र सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव खुड्डियां व गुरमीत सिंह निवासी गांव फकरसर रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि 15 मई 2018 को व्यापारी तरुण मेहता अपनी स्कूटी पर सवार होकर अलीकां रोड पर जा रहा था। इस दौरान कार सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे कार खड़ी कर उससे 20 हजार रूपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने तरूण मेहता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को हवलदार कुलदीप सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उक्त तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें