फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रदीप सैनी ने परिषद के पास भेजी सबसे ज्यादा गंदगी की शिकायतें, परिषद ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
नगर परिषद सिरसा कार्यालय में शहरी स्वराज अभियान के अंतर्गत सोमवार को एक्टिव यूजर को स्वच्छ मैप का चिह्न दिया गया। शहर के वार्ड नंबर 26 के रहने वाले प्रदीप कुमार ने शहर की गंदगी की सबसे ज्यादा शिकायतें नगर परिषद के स्वच्छ मैप पर भेजी। उन्होंने करीब 100 शिकायतें इस मैप पर अपलोड की। प्रदीप शहर में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। प्रदीप सैनी का कहना है कि उनकी शिकायतों पर नगर परिषद ने समाधान भी किया। वहीं, दूसरे नंबर पर नगर परिषद में ही कर्मचारी राहुल रहे।
इस दौरान नोडल ऑफिसर अनिल नैन ने कहा कि स्वच्छ मैप को सबसे अधिक यूज करने वाले प्रदीप कुमार सैनी व दूसरे नंबर पर राहुल है। स्वच्छ मैप से शहर को साफ करने में बहुत ही अच्छी मैप है। शहर वासियों से अपील भी है कि गई कि स्वच्छ मैप शहर की सफाई में बहुत सहयोगी है। इसे अधिक से अधिक उपयोग करे और शहर को साफ करने में सहयोग करे। इस अवसर पर महामंत्री जिला अध्यक्ष प्रदीप रतुसरिया, श्रवण कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सहगल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने में आई करीब 563 शिकायतें
नगर परिषद के स्वच्छ मैप पर पांच महीने पहले शुरू किया था। शहर के करीब 987 यूजर ने इस स्वच्छ मैप को डाउनलोड किया था। करीब 563 शिकायतें आई थीं, जिसमें से स्वच्छता टीम ने 475 शिकायतों का निवारण किया। वहीं, 81 शिकायतें झूठी पाई गईं। करीब 7 जगह अभी भी गंदी है। स्वच्छता मैप के लिए नगर परिषद ने पांच टीमें बनाई थी। जैसे ही यूजर्स स्वच्छ मैप को डाउनलोड करता है और वह गंदगी की फोटो अपलोड करेगा। यह फोटो नगरपरिषद के पास एप पर आ जाएगी। उसके बाद टीम के सदस्य उस एरिया से गंदगी को हटाकर, वहां पर सफाई करके दोबारा से फोटो अपलोड करेंगे तो वह ऑटोमेटिक संबंधित यूजर्स के पास चली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें