फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम हेरोइन सहित दो सगे भाई काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाऐ जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की थाना चौपटा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव शकरमंदोरी क्षेत्र से 10 ग्राम 10 मिली ग्राम हेरोइन सहित दो सगे भाईयों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र व भूपेंद्र निवासी गांव जंडवाला बागड़ जिला फतेहाबाद के रूप मे हुई है। आरोपियों के खिलाफ चौपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना चौपटा के सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गांव शकर मंदोरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास हेरोइन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें