फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दो भाई एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी दो भाई एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

ओढां। गांव सुरतिया में एक सप्ताह पूर्व हुए हत्याकांड के दो आरोपियों को रोड़ी पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी निर्मल सिंह व गुरपाल सिंह से हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की गई है। आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि आरोपियों से तेजधार हथियारों की बरामदगी कर ली गई है। हत्यारोपी निर्मल की मां बलदेव कौर की इस हत्याकांड में संलिप्तता बारे भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बीते सोमवार को सुरतिया में जीवन सिंह की तेजधार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सबंध में पुलिस ने निर्मल सिंह, उसके भाई गुरपाल सिंह व उनकी मां बलदेव कौर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें