फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का स्विच उठाते वक्त करंट से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का स्विच उठाते वक्त करंट से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव पनिहारी में ट्रांसफार्मर का स्विच उठाते वक्त करंट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाबत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पनिहारी निवासी करीब 53 वर्षीय लीलाधर खेतीबाड़ी करता है। परिजनों ने बताया कि खेतों में बिजली की तारें काफी नीची हैं। पड़ोस के खेतों के लोग ट्रैक्टर-ट्राली में कुछ डालकर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर की ट्राली पर पाइप लगे हुए थे। ट्रैक्टर को निकालने के लिए लीलाधर में खेत में लगे ट्रांसफार्मर कर स्विच गिरा दिया। ट्रैक्टर निकालने के बाद लीलाधर ने ज्यों ही स्विच उठाया, उसे करंट का जोरदार झटका लगा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत संभाला और अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें