फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का शव बीच सड़क रखकर परिजनों ने किया यातायात जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे का शव बीच सड़क रखकर परिजनों ने किया यातायात जाम
विज्ञापन

पुलिस ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
ऐलनाबाद।
शहर के वार्ड नंबर दो स्थित सफाईकर्मी संजय सरबटा के छह वर्षीय लापता पुत्र अरमान का शव मंगलवार को गांव बेहरवाला के नजदीक नहर में बहता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां पर चिकित्सकों के एक बोर्ड ने शव की जांच के बाद उच्च स्तरीय जांच के लिए विसरा मधुबन भिजवाया है। मृतक के गुस्साए परिजनों ने बुधवार दोपहर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर शहर के देवीलाल चौक में बच्चे के शव को रखकर जाम लगा दिया और न्याय की गुहार की। परिजनों का आरोप था कि पुलिस बिना किसी तहकीकात के इस मामले मेें इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई एवं पालिका अध्यक्ष रवि लढ़ा मृतक के परिजनों को समझाकर शांत किया और आश्वसन दिया कि बिसरा की जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस इस मामले मेें दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। इस पर गुस्साए परिजन धरना समाप्त करने पर राजी हुए।
विज्ञापन

शहर के वाल्मिकी चौक वार्ड नंबर दो स्थित पालिका में सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त संजय सरबटा का छह वर्षीय पुत्र नौ सितंबर सायं घर से लापता हो गया। तलाश करने के बाद गायब बच्चे की चप्पलें घर के नजदीक से ही गुजरने वाली नहर के किनारे मिली। इस पर परिजन गत तीन दिनों से नहर में बच्चे की तलाश कर रहे थे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार दोपहर इस नहर के अंतिम छोर पर स्थित बेहरवाला में इस बच्चे के शव को बहते हुए ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर एएसआई रणधीर सिंह व बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा बच्चे की शिनाख्त की। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने शव के गला सड़ा होने के कारण अग्रोहा मेडिकल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें