फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पार्क में युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पार्क में मिला युवक का शव
विज्ञापन

परिजनाें ने आढ़ती पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
सिरसा।
नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट पार्क में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे जेेजे कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त रानियां क्षेत्र के गांव नाईवाला निवासी करीब 32 वर्षीय राजेंद्र पुत्र हरमेंद्र के रूप में कर परिजनों को सूचित किया। वहीं परिजनाें का आरोप है कि सिरसा के एक आढ़ती से मृतक ने कुछ रुपये उधार लिये थे, जिसकी एवज में आढ़ती ने उससे जमीन भी नाम करवा रखी थी और उसके खिलाफ ऐलनाबाद कोर्ट में केस भी डाला हुआ था, जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई गुरभेज ने बताया कि वे दो भाई हैं और दोनों ही खेतीबाड़ी करते हैं। उसने बताया कि मंगलवार की सायं को उनके पास राजेंद्र का फोन आया था कि अगर उसे कुछ होता है तो उसके लिए सिरसा का एक आढ़ती जिम्मेवार होगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। तभी से वे उसकी तलाश में जुटे हुए थे। उसका फोन भी उसके बाद से बंद था। बुधवार की सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी की राजेंद्र का शव पार्क में पड़ा है, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। गुरभेज का कहना है कि राजेंद्र ने आढ़ती से कुछ रकम उधार ली हुई थी, जिसकी एवज में उसने जमीन आढ़ती के पास गिरवी रखी हुई थी और इस बारे परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी पता नहीं था। आढ़ती ने ऐलनाबाद कोर्ट में राजेंद्र के खिलाफ केस भी डाला हुआ है, जिसका नोटिस राजेंद्र की जेब से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की बारीकि से जांच की जा रही है, जो भी सच्चाई होगी, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें