फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तोल व 5 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली। कालांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गदराना स्थित नहर के नजदीक एक व्यक्ति को एक अवैध पिस्तौल व 5 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू सिंह निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है। कालांवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गदराना रोड पर स्थित माइनर के पास गश्त के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिट्टू सिंह को संदिग्धावस्था में पैदल आते हुए देखा। जब उन्होंने पास आने पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक 12 बोर का अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए। जिस पर कालांवाली पुलिस ने आरोपी को तुरंत काबू कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें