फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी बस्ती के लोगों ने किया पुलिस वालों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डबवाली रोड पर गश्त कर रही पीसीआर पर तैनात पुलिस वालों पर झुग्गी बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया। बस्ती के लोगों ने पीसीआर इंचार्ज और चालक को डंडों से पीटा और वर्दी तक फाड़ डाली। घायल पुलिस वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हमले की सूचना दी तो पुलिस की कई पीसीआर डबवाली रोड पहुंची। पुलिस गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर हथियार लेकर भाग खडे़ हुए।
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने घायल साथियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर थाना पुलिस ने घायल हवलदार दयानंद और पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह का बयान दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। जिला पुलिस की पीसीआर नंबर सात बुधवार बीते दोपहर बाद डबवाली रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से संदेश जारी हुआ कि डबवाली रोड स्थित नेहरा पेट्रोल पंप के पास दो युवक बाइक लेकर चक्कर काट रहे हैं, ये बाइक चोरीशुदा है।
विज्ञापन

पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह और चालक दयानंद पेट्रोल पंप की ओर रवाना हो गए। बहादुर सिंह ने बाइक को झुग्गी बस्ती के पास रुकवाया। पुलिस कर्मियाें ने बाइक सवार युवक से पूछताछ शुरू की तो उक्त युवक ने जोर-जोर से आवाज देकर झुग्गी बस्ती में रहने वाले अपने साथियों को बुला लिया। झुग्गी बस्ती से हाथों में डंडे लेकर आठ-दस लोग भागते हुए पीसीआर इंचार्ज बहादुर सिंह और चालक दयानंद के पास आए और सीधा उन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस वालों के थप्पड़ जडे़ और मुक्के मारे। एक मुक्का हवलदार दयानंद की आंख पर लगा। दोनों पुलिस वाले नीचे गिर पड़े तो हमलावरों ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया और वर्दी फाड़ दी। बीच सड़क पर पुलिस वालों को पिटता देख सड़क पर तमाशबीनों का हुजूम लग गया। किसी ने भी पुलिस वालों की छुड़वाने की कोशिश नहीं की। घायल हालत में पीसीआर चालक दयानंद ने पुलिस कंट्रोल रूम को वीटी कर सूचना दी कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया है, जल्द सहायता के लिए पुलिस फोर्स भेजो। पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस कर्मियों पर हमला होने का संदेश जारी किया गया तो पुलिस की गाड़ियां डबवाली रोड की ओर रवाना हो गई। आठ नंबर पीसीआर मौके पर पहुंची। पीसीआर के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर हथियार लेकर मौके से भाग खडे़ हुए। पीसीआर नंबर आठ के इंचार्ज सतबीर और चालक सुनील कुमार ने अपने घायल साथियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


जल्द पकड़े जाएंगे हमलावर
डबवाली रोड पर गश्त कर रही पीसीआर नंबर सात के इंचार्ज और ड्राइवर पर झुग्गी बस्ती के कुछ लोगाें ने हमला किया था। पीसीआर इंचार्ज एक बाइक सवार युवक को रोककर पूछताछ कर रहा था। हमलावरों की पहचान करके उनके खिलाफ हमला करने, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में राजकुमार, रंजन, क्रांति और मंटू शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर राम सिंह, शहर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें