फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई ने कमाई अकूत संपति, रिटायरमेंट के बाद एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के जेई ने कमाई अकूत संपत्ति, केस
विज्ञापन

0 रामबाग उपखंड में तैनाती थी, अब हो चुके सेवानिवृत्त
0 विजिलेंस जांच में आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिजली विभाग के एक जेई ने रामबाग प्रखंड में तैनाती के दौरान अकूत संपत्ति बनाई। शिकायत होने पर मामले की जांच विजिलेंस से कराई गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद जार्जटाउन थाने में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मूल रूप से सरायममरेज के वारी गांव के रहने वाले उदय राज सिंह बिजली विभाग में जेई थे। रिटायरमेंट के बाद वह इन दिनों अल्लापुर में आलीशान मकान में रहते हैं। रामबाग प्रखंड में तैनाती के दौरान उन पर अकूत संपत्ति बनाने की शिकायत विजिलेंस से की गई थी। विजिलेंस ने जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर शासन से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। शासन की मंजूरी के बाद बुधवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर राम कुमार श्रीवास्तव ने जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उदय राज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस इंस्पेक्टर के मुताबिक उदय राज सिंह के खिलाफ 2015 में विभाग को शिकायत मिली थी। शासन से अनुमति लेकर उनके और उनके परिवार की चल और अचल संपत्तियों के बारे में ब्योरा हासिल किया गया। संपत्तियां उनकी आय से कई गुना अधिक थीं। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें