फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शनिवार को नेशनल हाइवे नंबर 54 पर स्थित उपमंडल के गांव आसाखेड़ा के समीप सुबह साढ़े 8 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान गांव सकताखेड़ा निवासी 46 वर्षीय प्रदीप कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार कार में सवार होकर जा रहा था। सामने से आ रही पिकअप के साथ भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार व पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जिसके फलस्वरूप कार चालक प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गांव गोरीवाला निवासी 27 वर्षीय दलीप कुमार तथा परिचालक गांव तेजाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। प्रदीप कुमार के शव को पोस्टमार्टम हेतु डबवाली के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिरसा रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के मोसरे भाई अनीश कुमार के बयानों के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें