फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स की दुकानों का निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। ओढां में पैक्स की ओर से बनाई जा रही दुकानों के निर्माण कार्य को मोहल्ले के लोगों ने बंद करवा दिया। लोगों ने कहा कि अगर इस जगह दुकान का निर्माण होता है तो उन्हें यहां से आने-जाने में परेशानी होगी। लोगों के रोष को देखते हुए पैक्स की ओर से जेसीबी मशीन बंद करवा दी गई। वहीं लोगों ने उखाड़ी गई गली को पाट दिया।
विज्ञापन

पैक्स की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 के साथ-साथ 10 दुकानें बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान 6 नंबर वार्ड की गली का अग्रिम भाग जब जेसीबी से उखाड़ा जाने लगा तो मौहल्ले के लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। लोगों के मिजाज को देखते हुए जेसीबी हटा ली गई। सूचना के बाद पैक्स प्रबंधक कुलविन्द्र सिंह व अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। लोगों ने कहा कि ये पक्की गली पिछले करीब 50 वर्ष पुरानी है। अगर इस जगह दुकान का निर्माण होता है तो उन्हें यहां से गुजरने मेें परेशानी आएगी। पैक्स प्रबंधक ने लोगों को समझाया कि इस गली का अग्रिम भाग पैक्स की मलकीयत है। इसलिए वे गली मेें नहीं बल्कि पैक्स की जगह मेें दुकान का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आने-जाने के लिए साथ लगती अन्य गली छोड़ी गई है। मौहल्ले के लोगों ने कहा कि जो गली पैक्स ने छोड़ी है उस रास्ते से उनके वाहन नहीं गुजर पाएंगे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने और उखाड़ी गई गली को पाट दिया।
जिस जगह को मोहल्ले के लोग गली बता रहे हैं वो असल में पैक्स की जगह है। इसका हमारे पास बाकायदा नक्शा व राजस्व विभाग में रिकॉर्ड दर्ज है। हमने दुकानों के बीच एक गली छोड़ रखी है। लोगों ने कार्य रुकवा दिया। हम अधिकारियों से बात कर पुलिस सहायता लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलविन्द्र सिंह, पैक्स प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें