फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में शहर में तीन दुकानों के टूटे ताले, दुकानदारों में भय का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी
विज्ञापन

कालांवाली। शनिवार रात्रि शहर की पुरानी मंडी में चोर तीन अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। हालांकि घटना की शिकायत तीनों दुकानदारों ने कालांवाली पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

पुरानी मंडी की इंद्र मार्केट में स्थित तायल करियाणा की दुकान के मालिक राजू तायल ने बताया कि वह रोजाना रात्रि को अपनी दुकान करीब 8 बजे बंद करके घर जाता है और सरस दूध की गाड़ी आने के कारण सुबह 4 बजे दुकान पर आता है। गत रात्रि भी वह हमेशा की तरह 8 बजे दुकान बंद करके घर गया था। उसे सुबह करीब 3 बजे माईसर खाने से आए श्रद्धालुओं ने सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर उसने दुकान पर आकर देखा कि उसकी दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे और उसके पास एक लोहे की रॉड पड़ी थी। इसके अलावा दूध वालों को देने के लिए दुकान के गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नगदी गायब थी। उसने बताया कि उसकी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वह करीब एक सप्ताह से खराब पड़े हैं। इसी तरह अज्ञात चोरों ने तायल करियाणा की दुकान के सामने स्थित कुलवंत जैन की करियाणा की दुकान और मीना बाजार में स्थित सैनी स्वीट्स की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। दुकान मालिकों कुलवंत जैन और ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि उनकी दुकानों के ताले तो जरूर टूटे हैं, लेकिन दुकान से किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई। अंदाजा है कि जब अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया तो उसी समय किसी के आने के चलते वे बिना शटर खोले ही फरार हो गए। तीनों दुकान मालिकों का कहना है कि शहर में पहले भी हुई कई चोरियों की वारदातों में से अभी तक एक का भी सुराग नहीं लगा। जिसपर उन्होंने पुलिस को सूचित करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

कोट्स-
-मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी वे अपने स्तर पर चोरों को ढूंढने का प्रयास करेंगे।
-सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें