संभल। असमोली पुलिस ने चोरी के माल और नकदी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी पांच दिन पहले गांव राजा गालबपुर से हुई थी। आरोपी का चालान कर दिया गया है। रविवार को असमोली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 9 अक्टूबर की रात को गांव राजा गालबपुर निवासी कल्लू के घर से चोरी हुई थी। इसमें 15 हजार रुपये, जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल चोरी हुआ था। पुलिस को गांव के ही आसिफ के खिलाफ तहरीर दी गई। मामला दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शनिवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी असमोली चौराहे पर खड़ा हुआ है। जो कहीं जाने की फिराक में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से साढ़े सात हजार रुपये और चोरी किया हुआ जेवर बरामद किया है।