अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
क्षेत्र के गांव भादड़ा के ग्रामीणों ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
एसपी कार्यालय पहुंचे गांव भादड़ा के ग्रामीणों हरदीप सिंह, बिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, मिठूराम, बलवंत सिंह, जगसीर सिंह, रघुबीर सिंह, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह, गुरतेज सिंह, मेजर सिंह, अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, गमदूर सिंह, जग्गा सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि वीरपाल कौर पुत्री जोगेेंद्र सिंह की शादी सुखमंदर सिंह निवासी गांव कमाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लडक़ी को दहेेज के लिए तंग करते आ रहे थे। इसके बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने लडक़ी को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसपर पुलिस ने मृतका के पति को तो गिरफ्तार कर लिया, जो जेल में बंद है, जबकि बाकि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस परिजनों का साथ दे रही है क्योंकि परिवार की महिला की ओर से लगाई गई अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी पक्ष के लोग सरेआम घूूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां देे रहे हैं। पुलिस के साथ से उनके हौसले और भी बुलंद हैं। उन्हें डर है की आरोपी किसी घटना को अंजाम न दे दे। ग्रामीणों ने एसपी से गुहार लगाई है कि बाकी आरोपियों को भी तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने एसपी सिमरदीप सिंह को ज्ञापन दिया जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वसन दिया।
---------------------फोटो: 21
कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर दिया धरना