अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा, ओढां।
ओढां पुलिस ने बीते दिनों कार्यालय में घुसकर पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के आरोप में शराब ठेकेदार पवन कुमार की शिकायत पर दर्ज मामले में तीन आरोपियों में से दो को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी गिगोरानी निवासी नरेश कुमार और धर्मवीर निवासी रंधावा को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब हो कि पन्नीवाला निवासी शराब ठेकेदार पवन कुमार ने नरेश, धर्मवीर और कोल्यांवाली पंजाब निवासी भजन लाल के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि आरोपियों के पास खिलौना पिस्तौल थी।
वहीं, बीते बुधवार को 750 मिलीग्राम चिट्टे सहित काबू किए गए ओढां निवासी महिला गगनदीप कौर, गदराना निवासी लवप्रीत और गुरप्रीत, धर्मपुरा निवासी राजविन्द्र उर्फ राजू, टप्पी निवासी सुखविन्द्र उर्फ मोटू और कालांवाली निवासी राजीव सहित छह आरोपियों को भी अदालत में पेश किया।