फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गलत रिपोर्ट मामले में सिटी थाने पहुंचे दोनों पक्ष, पुलिस सीएमओ से लेगी राय

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव जंडवाला जटान में युवक की गलत रिपोर्ट दिए जाने की थाने में दी गई शिकायत पर पुलिस ने सिरसा के एक निजी लैब संचालक व शिकायतकर्ता पक्ष को सिरसा सिटी थाना में बुलाया। पीड़ित पक्ष ने लैब संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि लैब संचालक द्वारा दी गई रिपोर्ट की वजह से उन्हें न केवल मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ा बल्कि उनका आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक सतनाम सिंह के पिता चानन सिंह ने लैब संचालक पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लैब की रिपोर्ट पर ही चिकित्सक का इलाज निर्भर होता है। लेकिन लैब संचालक ने रिपोर्ट में ब्लड कैंसर का जिक्र कर उसके परिवार को सकते में डाल दिया। चानन सिंह के अनुसार लैब रिपोर्ट आने के 20 दिन बाद उसके बेेटे की शादी का कार्यक्रम था। वहीं लैब संचालक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसने रिपोर्ट में ये कहीं भी डिक्लेयर नहीं किया कि युवक को ब्लड कैंसर है। पीड़ित पक्ष चाहे तो ये रिपोर्ट कहीं भी दिखा सकता है।
विज्ञापन


चानन सिंह की ओर से दी शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को थाने मेें बुलाया गया था। इस मामले में सीएमओ से राय लेकर जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
- रमेश कुमार, एएसआई, सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें