फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर से कैमरे व डीवीआर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुराने लघु सचिवालय स्थित वन स्टाप सेंटर से दो सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी हो गया है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। महिला बाल एवं कार्यक्रम अधिकारी आशा शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की रात सेंटर से दो सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुराने लघु सचिवालय में कई आफिस हैं और इसके एक ओर कोर्ट और दूसरी ओर नया लघु सचिवालय है। ऐसे में कैमरे चोरी होने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महिलाओं व लड़कियों के लिए पुराने लघु सचिवालय में वन स्टाप सेंटर बनाया गया है। जहां पर उनकी शिकायतों की सुनवाई होती है। सेंटर पर बाहर और अंदर कैमरे लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें