फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से नगदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से नगदी व सामान चोरी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बाहिया में एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह स्टोर संचालक को घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बाहिया निवासी संदीप ने बताया कि उसने अपने घर के बाहर बने कमरे में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। शुक्रवार रात को वह रोजाना की भांति मेडिकल स्टोर बंद कर खाना खाने के बाद सो गया। शनिवार सुबह जब मेडिकल खोलने के लिए आया तो शटर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में पड़ी 2100 रुपये की नकदी व बिल बुक गायब थी। इसके बा उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दीा। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया । जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें