फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.पीआर नैन को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, अंबाला सेंट्रल ले जाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वांटेड आदित्य इंसां पर एसआईटी का मुख्य फोकस
विज्ञापन

सिरसा। पंचकूला व सिरसा हिंसा की साजिश रचयिता डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीआर नैन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद एसआईटी डॉ. नैन को अंबाला सेंट्रल जेल में छोड़ने के लिए सिरसा से रवाना हुई।
विज्ञापन

तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान एसआईटी ने डॉ. नैन से वांटेड आदित्य इंसां के संबंध में कड़ी पूछताछ की। इसके अलावा उसे निशानदेही के लिए डेरा मुख्यालय व डेरा व्यास ले जाया गया। पूछताछ में एसआईटी को डॉ. नैन से हिंसा की साजिश में शामिल रहे कुछ अन्य लोगों का भी पता चला है। जल्द ही इन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि डॉ. नैन के रिमांड में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नैन से की गई पूछताछ के जल्द ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें