फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के नाम पर लीपापोती करने में जुटे अधिकारी, आदेशों के बावजूद प्राचार्य को दो दिन की छुट्टी पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के आदेश के बाद भी प्राचार्य को दो दिन की छुट्टी पर भेजा
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल के प्राचार्य सुभाष लाल पर स्कूल के फंड की राशि के गबन मामले में जांच के नाम पर शिक्षा विभाग के अधिकारी लीपापोती करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को डीईओ द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी ने स्कूल में प्राचार्य से पूछताछ कर जांच करनी थी। लेकिन प्राचार्य के दो दिन की छुट्टी पर चले जाने के बाद जांच के नाम पर कुछ नहीं हो पाया। डीईओ द्वारा सोमवार को जांच के दिए आदेशों के बावजूद प्राचार्य का छुट्टी पर जाना विभाग के अधिकारियों की जांच पर सवाल खड़े कर रहा है। जांच अधिकारी नियुक्त की गई ऐलनाबाद की खंड शिक्षा अधिकारी इस मामले में गोलमाल जवाब दे रही हैं। जिस प्रकार विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं, उससे नहीं लगता कि जांच में कुछ निकलकर सामने आएगा।
ये था मामला: बता दें कि गांव भुर्टवाला में स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य सुभाष लाल के पास गांव कर्मशाना के स्कूल की भी डीडी पावर है। प्राचार्य सुभाष लाल ने 7 से 8 माह के दौरान गांव भुर्टवाला स्कूल के सरकारी खाते में आई विभिन्न फंडों की आई करीब 8 से 9 लाख रुपए की राशि किसी को बिना बताए खुर्दबुर्द कर दी। यही नहीं गांव कर्मशाना के स्कूल के सरकारी खाते में आई फंड की 3 से 4 लाख रुपए की राशि को भी प्राचार्य ने खुुर्दबुर्द कर दिया। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो उन्होंने प्राचार्य से पूछताछ की, लेकिन प्राचार्य कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने डीईओ को मामले से अवगत करवाया। डीईओ ने मामले की जांच ऐलनाबाद खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान को सौंपी। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसमें राजेश चौहान के अलावा ऐलनाबाद कन्या स्कूल के प्राचार्य व कुत्ताबढ़ स्कूल के प्राचार्य को शामिल किया गया।
विज्ञापन

कोट्स:
भुर्टवाला सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर लगे गबन के आरोपों के मामले में अभी जांच चल रही है। कुछ दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी। वहीं जब उनसे प्राचार्य को सोमवार को जांच में शामिल होने का पत्र जारी करने के बावजूद छुट्टी देने के बारे पूछा तो उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन

-राजेश चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी ऐलनाबाद।
कोट्स:
-मैं पिछले चार दिनों से छुट्टी पर चल रहा हूं। ऐलनाबाद की खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. यज्ञदत वर्मा, डीईओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें