फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के कारिंदे पर हमला कर छीन ले गए नगदी व दो शराब की पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के कारिंदे से मारपीट, दो शराब की पेटी और नकदी छीनी
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव मट्टदादू में बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों ने देसी शराब की दुकान पर अंदर सो रहे एक कारिंदे पर हमला कर दिया। उन्होंने कारिंदे से मारपीट के बाद देसी शराब की दो पेटी व करीब 4 हजार की नकदी छीन ली और फरार हो गए। कुछ देर बाद कारिंदे ने ठेके के मालिक को सूचित किया। मालिक ने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी। कारिंदेे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मटदादू में स्थित एक मैरिज पैलेस के समीप देसी शराब के ठेके की एक दुकान है। इस पर मूल रूप से राजस्थान निवासी 60 वर्षीय महिंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह कारिंदे के तौर पर कार्यरत है और शराब ठेके पर रहता है। बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक पर ठेके पर आए बाइक सवार दो युवकों ने कारिंदे महिंद्र सिंह से दो शराब की बोतल मांगी। जब उसने कहा कि ठेका बंद है। वह इस समय शराब की बोतलें नहीं दे सकता तो दोनों युवक तैश में आ गए। दोनों ने महिंद्र सिंह के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया और देसी शराब की दो बंद पेटी और करीब 4000 रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। घायल महिंद्र सिंह ने घटना की सूचना ठेकेदार जय सिंह को दी। उन्होंने वहां पहुंचकर उसे संभाला और डबवाली के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें