फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकलवाया शव, आज होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकलवाया शव, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव बाहिया में नवजात बच्ची की हत्या के आरोपों के बाद पुलिस ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर गांव पहुंचकर दफनाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा पहुंचाया। पुलिस की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट गांव में शव निकलवाने पहुंचे तो सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस बात को लेकर भी अभी संशय है कि पोस्टमार्टम सिरसा में होगा या नहीं। क्योंकि एक पखवाड़े पूर्व चोपटा क्षेत्र के गांव केरांवाली में हुए घटनाक्रम में भी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया था।
ये है पूरा घटनाक्रम: गांव बाहिया निवासी एक एक व्यक्ति की पांच बेटियां हैं। इनमें से एक लड़की की मौत हो चुकी है। जबकि चार अभी जिंदा हैं। छठी बार परिवार की महिला गर्भवती थी। बेटे की चाह में परिवार के लोग गांव में एक तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने परिजनों से कहा था कि इस बार बेटा ही होगा। 14 जुलाई को परिवार के लोग महिला को डिलीवरी के लिए जगमलेरा पीएचसी में ले गए। जहां महिला ने शाम को एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। 16 जुलाई की दोपहर को नवजात बच्ची की अचानक मौत हो गई और परिवार के लोग गुपचुप तरीके से उसका शव गांव में ही स्थित शमशान भूमि में दफना आए। गांव के ही एक शख्स को पूरी कहानी पता चली तो उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कर जानकारी दी। चाइल्ड लाइन की ओर से सीडब्ल्यूसी को पत्र भेजा गया। सीडब्ल्यूसी ने वीरवार को रानियां थाना प्रभारी को पत्र भेजकर आगामी कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
-चाइल्ड हेल्पलाइन से आए पत्र के बाद कार्रवाई के लिए रानियां थाना प्रभारी को पत्र भेजा गया है। कार्रवाई पुलिस के द्वारा ही की जानी है।
-गीता कथूरिया, सदस्या सीडब्ल्यूसी, सिरसा।
कोट्स:
-सीडब्ल्यूसी की ओर से गांव बाहिया में नवजात बच्ची की हत्या के आरोपों को लेकर पत्र मिला है। पत्र के आधार पर शव निकलवाने के लिए रानियां के नायब तहसीलदार सोमनाथ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-दलेराम, रानियां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें