फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी चोरी की पाइपें उखाड़कर कबाड़ी को बेची, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी चोरी की पाइपें उखाड़कर कबाड़ी को बेची, वीडियो वायरल
विज्ञापन

चौपटा। पानी चोरी रोकने का दंभ भरने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का एक कारनामा सामने आया है। विभाग के कर्मचारियों ने पानी चोरी करने वाले किसानों की पाइप उखाड़कर कबाड़ी को बेच दी। वीडियो बनाने वाले युवक ने मामले की शिकायत चौपटा थाने में देकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक शक्कर मंदौरी निवासी सतबीर सहारण ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह सिरसा से चौपटा की तरफ आ रहा था। तभी शेरांवाली नहर की तरफ से सिंचाई विभाग की एक गाड़ी चौपटा की तरफ जाने लगी। उक्त गाड़ी के पीछे 2 पाइपें बांधी हुई थी, कर्मचारी पाइप थाने में ले जाने के बजाए इसे सिरसा रोड स्थित कबाड़ी की दुकान पर लेकर गए। यहां कर्मचारियों ने एक पाइप को कुल्हाड़ी से काटा और कबाड़ी को तुलवा दी। एक अन्य पाइप को पूरी लंबाई सहित वजन करके बेच दिया। इस घटना की सतबीर सहारण ने वीडियो बना ली।
विज्ञापन

बॉक्स---
चौपटा थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि पाइप उखाड़कर उसे कबाड़ी को बेचने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी कार्रवाई बनेगी पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
---------------
इस संबंध में जब जेई आवेश से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास दो पाईपें थी जिसमें से एक उनकी निजी थी, जिसे वो बेचने के लिए कबाड़ी के पास गए थे तभी उन्हें सूचना मिली कि नहर टूट गई तो उन्होंने उसी समय दोनों पाईपें वहीं पर छोड़कर नहर पर पहुंच गए। वो पाइपें चौपटा थाना में लेकर जानी थी, जिसे अब थाने में जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें