नरमा चुगने गई महिला से छेड़छाड़
ओढां। रोड़ी थाना के एक गांव में नरमा चुगाई करने गई एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत में नरमा चुगाई करने गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक गुरदित्ता भी खेत में आ पहुंचा। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।