फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्त को फोन कर सूचित किया, फिर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दोस्त को फोन कर सूचित किया, फिर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग
विज्ञापन

ऐलनाबाद। क्षेत्र के गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी एक युवक ने रविवार रात पहले अपने दोस्त को फोन कर खुदकुशी करने की सूचना दी। इसके बाद गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के जाने के बाद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी करीब 23 वर्षीय इंद्रजीत मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार रात वह खाना खाने के बाद वह घर से परिजनों को बिना बताए बाहर चला गया। रात्रि करीब साढ़े दस बजे उसने पहले अपने एक दोस्त को फोन कर कहा कि मैं अब और नहीं जीना चाहता। मैं जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इतना कहकर युवक ने फोन काट दिया। करीब 11 बजे गांव के निकट ही रेलवे ट्रेक पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद लोगों को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें