फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन खबरें एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय कालोनी से चुराए गहने और नकदी
विज्ञापन

सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने संजय कालोनी निवासी मुकेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। मुकेश ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर 40 हजार की नगदी, दो सोने की चेन, सोने व चांदी के अन्य आभूषण चुरा लिए।


दुकान से गहने चोरी
सिरसा। ऐलनाबाद पुलिस ने गांधी चौक स्थित संगम ज्वैलर्स के संचालक राजेश की शिकायत पर चूरू निवासी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुलदीप ने उसकी दुकान से गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक रामफल सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड पर महिला का मंगलसूत्र छीना
सिरसा। सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने फाजिल्का के रामकोट निवासी रेणू बाला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रेणू बाला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर को वह सिरसा बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मंगलसूत्र चुरा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें