फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रकरण: एक लाख इनामी गुरलीन और विक्रम फिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सिरसा हिंसा मामले में एक बार फिर से शहर थाना पुलिस ने एक लाख के इनामी गुरलीन व विक्रम को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने गुरलीन व विक्रम का कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया था। गुरलीन व विक्रम पर पंचकूला हिंसा करने और हिंसा की साजिश शामिल होने का आरोप है। एक लाख रुपये के इनामी गुरलीन को पंचकूला एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा से दो महलने पहले गिरफ्तार किया था। उससे कड़ी पूछताछ के बाद पंचकूला एसआईटी ने कैथल निवासी विक्रम को दबोचा। दोनों ने ही एसआईटी के समक्ष कबूल किया कि वे हिंसा की साजिश में शामिल थे और 25 अगस्त 2017 को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया तो उन्हें पंचकूला में आगजनी की। सिरसा सदर थाना पुलिस ने गुरलीन को चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। दो दिन के रिमांड के बाद सदर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अब शहर थाना पुलिस गुरलीन व विक्रम से 25 अगस्त 2017 को सिरसा में हुई हिंसा के संबंध में पूछताछ करेगी। दोनों से हिंसा में शामिल रहे लोगों के बारे में पूछा जाएगा। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल का कहना है कि गुरलीन व विक्रम का एक दिन का रिमांड कोर्ट से मिला है। उससे कड़ी पूछताछ करके हिंसा से संबंधित ठोस सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें