फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में हुए झगड़े में एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के झगड़े में एक युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
सिरसा। पुरानी रंजिश के चलते गांव नटार के दो गुटों में शनिवार को झगड़ा हो गया, जिसमें एक गुट का 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल गांव नटार निवासी 17 वर्षीय रवि ने बताया कि वह सिरसा स्थित गोल्डी घी वाली गली के पास स्थित टाईलों की दुकान पर मजदूरी का काम करता है। रोजाना की तरह वह शनिवार सुबह दुकान के लिए निकला था। जब वह घर से निकला तो बीच रास्ते पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। जब ग्रामीण बीच बचाव के लिए दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसको घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें